हाईकोर्ट

रायपुर। नागरिक समिति की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। ध्वनि प्रदूषण मामले में नियमों का सही ढंग से पालन नहीं करने को लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति की तरफ से बिलासपुर हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका दायर की थी।

आज जस्टिस पी सैम कोशी और जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने इस मामले में रायपुर कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी किया है। नागरिक संघर्ष समिति की तरफ से सूर्या डांगी ने पक्ष रखा।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किये थे, बावजूद नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया।

इससे पहले इसी मामले में 7 अप्रैल को कोर्ट ने राज्य को पालिसी बनाने और ध्वनि प्रदूषण पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिये थे। कोर्ट ने कहा था कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोर्ट के पूर्व आदेश का अक्षरस पालन किया जाये।

See also  IED ब्लास्ट में घायल BSF जवान को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रायपुर रेफर, सर्चिंग जारी

क्या अवमानना हुई

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पूर्व में नितिन सिंघवी द्वारा दायर याचिका में कोर्ट ने आदेशित किया था कि था कलेक्टर और एसपी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी वाहन पर साउंड बॉक्स रख कर ना बजे। गाड़ियों पर साउंडबॉक्स रखकर डीजे बजाने पर साउंड बॉक्स जप्त करना है और बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के उन्हें नहीं छोड़ा जाना है। साउंड बॉक्स मिलने पर वाहन का रिकॉर्ड रखा जाए। दूसरी बार उसी गाड़ी पर साउंड बॉक्स बजाये जाने पर उस वाहन का परमिट निरस्त किया जावे और बिना उच्च न्यायलय के आदेश के कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाये।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।