मुंगेली : मुंगेली सहित पूरे प्रदेश में बढ़ते केरोना के प्रकोप को देखते हुए मुंगेली कलेक्टर ने मुंगेली विकासखंड के सभी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद विकासखंड के सभी स्कूल एक हफ्ते बंद रहेंगे। आदेश में यह भी लिखा है कि इस दौरान संक्रमण की दर कम न होने पर बंद की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। स्कूल बंद होने के बाद बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी। जिले के अंतर्गत आने वाले लोरमी और पथरिया विकासखंड के स्कूल इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे वे खुले रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।