रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की शुरूआत 30 अक्टूबर से सीएम बघेल के गृह जिले दुर्ग से करने जा रहे हैं। उनकी सभा में दुर्ग जिले के प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल करेंगे।

बता दें कि इनमें विजय बघेल, जितेंद्र यादव, ललित चंद्राकर उपस्थि हैं। वहीं उनसे पहले सांसद रविशंकर प्रसाद 27 को दुर्ग में सभा करेंगे । उनके साथ सरोज पांडे भी रहेंगी। पीएम मोदी इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा। भाजपा ने प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री राजनांदगांव या फिर बस्तर में सभा ले सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका शेड्यूल निर्धारित नहीं हुआ है।

See also  टोल प्लाजा पर इस नंबर वाली गाड़ियों को नहीं चुकाना होगा टोल टैक्स

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।