बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर- धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 से बढ़कर हुई 25 रु प्रति नग

बड़ी खबर- धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 से बढ़कर हुई 25 रु प्रति नग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रुपये प्रति नग से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति नग निर्धारित कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बारदाने की पूर्व निर्धारित दर प्रति नग 18 रुपये को बढ़ाकर अब 25 रुपये कर दिया गया है।

बता दें कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए धान एवं मक्का खरीदी में उपयोग किए जाने वाला पुराने जूट बारदानों की दर का निर्धारण कर दिया गया है। प्रति नग जूट बारदानें की संशोधित दर अब 25 रूपए निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों, मिलरों एवं पीडीएस दुकानों के पुराने जूट बारदानें का उपयोग किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक द्वारा खरीफ विपणन 2021-22 हेतु पुराने जूट बारदानों का मूल्य निर्धारण करने के संबंध में अनुरोध किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन