बड़ी खबर- रेत तस्करों ने तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला... तस्करी रोकने पहुंची थी टीम

टीआरपी डेस्क। अभी-अभी बलरामपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गई तहसीलदार और उनकी टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार त्रिशूली गांव के पास आधी रात रेत की धड़ल्ले से तस्करी की जा रही थी।

वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार और उनकी टीम ने बीती रात दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान रेत तस्करों ने नायब तहसीलदार और उनकी पर हमला कर दिया। 20 से 25 तस्करों ने तहसीलदार को जान से मारने की कोशिश की। वहीं मौके पर अधिकारी ने भागकर अपनी जान बचाई। तहसीलदार ने आज सुबह मीडिया को इसकी जानकारी दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।