रायपुर। बस्तर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जगदलपुर में कांग्रेस नेता और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य की CSP विकास कुमार के साथ हाथापाई हुई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि दोनों की सिटी कोतवाली थाने के अंदर बहस हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने एक दूसरे को पीट दिया। इस मामले के बाद थाने में बवाल शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता थाने में पहुंच गए।

कांग्रेसी नेता सुशील मौर्य का कहना है कि उन्हें कार्यकर्ता महेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि CSP विकास कुमार ने उन्हें लात मार दी है। जिसके सांसद प्रतिनिधि थाने पहुंचे। CSP से जब पूछा गया कि आपने उसे लात कैसे मार दी, तो CSP ने जवाब दिया कि कार्यकर्ता गुटखा खा कर आया है और मारूंगा। जिसके बाद सुशील मौर्य ने कहा कि आप कह सकते हैं कि परिसर में गुटखा खाकर न आए। लेकिन लात मारना सहीं नहीं है।

See also  रायपुर पुलिस ने छापेमारी कर 112 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सुशील मौर्य ने आगे कहा कि इतना कहने के बाद उन्होंने मुझे भी मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद CSP, और 2 TI के साथ मैं अकेला था। CSP के साथ बहसबाजी हुई और उन्होंने मुझपर भी हाथ उठा दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।