बड़ी खबरः 971 पदों पर होगी सब इंस्पेक्टर की भर्ती, सीएम भूपेश बघेल ने दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में इसमें 971 पदों पर भर्ती होनी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन

स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। बता दें कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया।

स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। यह स्कूल डे भवन में संचालित हो रहा था। स्कूल भवन का निर्माण ढाई करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 19 फरवरी को किया गया स्थगित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।