बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबरः कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन

बड़ी खबरः कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष धुप्पड़ के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश बघेल सरकार में उन्हें RDA का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन