रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू हो चुकी है।हालांकि इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल नहीं हैं। खबर है कि वे इस वक्त जल जीवन मिशन की बैठक में शामिल होने दिल्ली प्रवास पर हैं।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि को लेकर चर्चा होनी है। खबरें हैं कि सरकार इन मुद्दों पर कुछ अहम फैसले ले सकती है। बता दें कि इसी महीने विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है। बजट से जुड़ी मांगों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

See also  CM भूपेश की घोषणा : गीदम मेडिकल कॉलेज मां दंतेश्वरी के नाम, राजस्व अनुभाग का मिला दर्जा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।