रायपुर। रायपुर के लाभांडी गोली कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी को गोली मारने ट्रांसपोर्टर ने दी थी सुपारी। 50 लाख रुपए की वसूली के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

आरोपी ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ ही अब पुलिस शूटर अमन शर्मा और सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर को आमने सामने बिठाकर पूठताछ करेगी। बता दें कि सेनेटरी कारोबारी संदीप कुमार जैने को कल गोली मारने की घटना हुई थी।

बता दें कि कल तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में कल सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई थी। कल ही आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।