रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि स्पेशल विमानों से सीआरपीएफ की टीमें छत्तीसगढ़ आई हैं। उनके वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं। इसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है। सीआरपीएफ के वाहनों की भी नियमतः जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

आपको बता दें कि 7 नवंबर को पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्रों में चुनाव होने जा रही है। सुरक्षित मतदान कराने के लिए ही जवानों को तैनात किया जा रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों और दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान कराए जाने हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।