टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के बीच राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जितनी तेजी के साथ प्रदेश में गोबर खरीदी को घोटाला बताकर भाजपा ने इस पर काम बंद किया। क्या उसी तेजी के साथ महादेव सट्टा ऐप को भी बंद किया जाएगा।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि भाजपा के लोग गली-गली में मेरे ऊपर गोबर घोटाला का आरोप लगाते हुए घूम रहे हैं। बघेल ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि अगर हमने घोटाला किया है तो सत्ता उनके हाथ में है, घोटाले की जांच कराएं और दोषी को सजा दें। उन्होंने कहा कि यह लोग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला, चावल घोटाला, महादेव सट्टा ऐप जैसे आरोप लगा रहे थे। अब तो सत्ता इनके हाथ में आ गई है फिर क्यों इस तरह के भष्टाचार पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर से ईवीएम मशीन पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में हमने नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से काराया था। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव ही सबसे आसान और निष्पक्ष तरीका होता है। यह तरीका इतना आसान होता है कि चुनाव में अनपढ़ आदमी भी इसे देखकर समझ सकता है। वहीं दूसरी तरफ यह ईवीएम मशीन को बड़े से बड़े पढ़े-लिखे लोग भी नहीं समझ पाते हैं। लेकिन भाजपा इस आसान तरीके से चुनाव नहीं कराना चाहती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।