बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर

नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसपी किरण चव्हाण के कुशल नेतृत्व में चल रही आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और पुना मारगेम अभियान ने एक बार फिर रंग दिखाया है। इन पहलों से प्रेरित होकर 5 सक्रिय नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह और सीआरपीएफ 131 वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित श्रीवास्तव के समक्ष इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सली सुकमा जिले के जगरगुंडा और चिंतलनार थाना क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय थे। इन्होंने पुलिस गश्त पर नजर रखने, मार्गों में आईईडी और स्पाइक लगाने, रास्ते अवरुद्ध करने और शासन-विरोधी पर्चे-पाम्पलेट लगाने जैसी कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया था।

इन सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की नवीन ‘‘नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति - 2025’’ के अंतर्गत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य पुनर्वास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन