Alliance Air flight comes to a halt on Bilaspur Airport runway after a tyre burst.
Alliance Air flight comes to a halt on Bilaspur Airport runway after a tyre burst.

Bilaspur Airport: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट के रनवे पर उतरते समय पहिए का टायर फट गया। टायर फटने के बाद पहियों का रॉड भी रनवे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

टायर फटने के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया। पहियों का रॉड क्षतिग्रस्त होने के कारण विमान को तत्काल रनवे से हटाया नहीं जा सका। इससे एयरपोर्ट पर दूसरी उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया और बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।

रनवे पर फंसी फ्लाइट, उड़ानों का संचालन प्रभावित

दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट जैसे ही रनवे पर लैंड हुई, उसके पहिए का टायर फट गया। इसके बाद पहिए को जोड़ने वाला रॉड भी रनवे से टकराया और क्षतिग्रस्त हो गया। विमान के रनवे पर रुक जाने के बाद एयरपोर्ट से दूसरी फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग का रास्ता बंद हो गया। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

See also  शिक्षक पदोन्नति में फर्जीवाड़ा : अनुभवहीनों ने कूटरचना से हासिल किया प्रधानपाठक का पद, DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

इंजीनियर्स के पहुंचने का इंतजार

फिलहाल विमान को रनवे से हटाने के लिए इंजीनियर्स के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विमान को रनवे से हटाए जाने के बाद ही बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू हो सकेगा। हादसे के कारण प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही कब तक सामान्य होगी, यह विमान को रनवे से हटाए जाने के बाद ही स्पष्ट होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।