Chhattisgarh High Court
Bilaspur Highcourt

Agriculture Teacher Recruitment controversy:  लोक शिक्षण संचालनालय ने कृषि शिक्षक समेत 1,654 पदों पर लिखित परीक्षा के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। ‘ई’ संवर्ग में 868 पद और ‘टी’ संवर्ग में 786 पद। इसी बीच भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता गजानन सहित अन्य अभ्यर्थियों ने अधिवक्ता ईशान वर्मा के माध्यम से याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने भर्ती के लिए स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है, जबकि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के 2014 के आदेश के अनुसार कक्षा 11वीं और 12वीं को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य होनी चाहिए।

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एनसीटीई के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने भर्ती की योग्यता को एनसीटीई के नियमों के मुताबिक निर्धारित किए जाने की मांग की है।

‘ई’ संवर्ग 868 पद: रायपुर 209, सरगुजा 40, बिलासपुर 270, दुर्ग 354। विषय — हिंदी 109, संस्कृत 150, अंग्रेजी 319, गणित 135, सामाजिक विज्ञान 150, कृषि 5।

‘टी’ संवर्ग 786 पद: सरगुजा 265, बिलासपुर 130, रायपुर 56, दुर्ग 50, बस्तर 285। विषय — हिंदी 141, संस्कृत 150, अंग्रेजी 185, गणित 115, सामाजिक विज्ञान 100, कृषि 95।

कृषि शिक्षक के लिए TET जरूरी नहीं, http://B.Ed जरूरी

सामान्य शिक्षकों के लिए http://B.Ed + TET अनिवार्य, लेकिन कृषि शिक्षक उच्चतर माध्यमिक में लगेंगे — इसलिए http://B.Ed जरूरी, TET नहीं। अन्य पदों के लिए स्नातक + 2 वर्षीय http://D.El.Ed, 50% स्नातक + 1 वर्षीय http://B.Ed, हायर सेकेंडरी 50% + 4 वर्षीय http://BA-B.Ed/BSc-B.Ed, स्नातक 50% + विशेष http://B.Ed जैसे विकल्प। एक अभ्यर्थी केवल एक विषय के लिए आवेदन कर सकेगा।

विज्ञापन में अन्य शिक्षक पदों के लिए विभिन्न शैक्षणिक संयोजन निर्धारित किए गए हैं। इनमें स्नातक के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं एक वर्षीय बी.एड, 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और चार वर्षीय बीए-बीएड./बीएससी.-बी.एड. तथा 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं एक वर्षीय बी.एड(विशेष शिक्षा) जैसी योग्यताएं शामिल हैं।

भर्ती दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी विज्ञापित विषयों में से केवल एक विषय के पद के लिए आवेदन कर सकेगा।

बहरहाल हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद राज्य सरकार के जवाब का इंतजार है, जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. कितने पदों पर भर्ती?

 कुल 1654 — ई संवर्ग 868, टी संवर्ग 786।

Q2. विवाद क्या है?

 सरकार ने स्नातक मांगा, याचिकाकर्ताओं का कहना है NCTE 2014 के मुताबिक 11-12वीं के लिए स्नातकोत्तर जरूरी।

Q3. याचिका किसने लगाई?

 गजानन सहित अन्य ने अधिवक्ता ईशान वर्मा के जरिए।

Q4. कृषि शिक्षक को TET जरूरी?

नहीं, उच्चतर माध्यमिक में नियुक्ति इसलिए http://B.Ed अनिवार्य, TET नहीं।

Q5. आवेदन का नियम?

 एक अभ्यर्थी केवल एक विषय के लिए आवेदन कर सकता है।