रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को स्थान मिल सकता है। तोखन साहू को पीएमओ से फोन आने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि मालूम हो कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा के सांसद जीते हैं, जिनमें कई दिग्गज पूर्व सांसद रह चुके हैं।

किसान परिवार में जन्मे पले बढ़े सरपंच से लेकर विधायक का सफर करने के बाद पहली बार तोखन साहू सांसद बने हैं, उन्हें केंद्रीय नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने का फैसला लिया है। इस खबर के आते ही बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सांसद के गृह ग्राम लोरमी में भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं।

See also  DURG: "EMI हम भरेंगे" कहकर 600 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना, छात्रों के नाम पर करोड़ों का लोन लेकर किया बड़ा फर्जीवाड़ा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।