बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Takhatpur: बाघिन के हमले में युवक की मौत, गर्दन पर गहरे जख्म, शावक के साथ घूम रही बाघिन से गांव में दहशत

Takhatpur: बाघिन के हमले में युवक की मौत, गर्दन पर गहरे जख्म, शावक के साथ घूम रही बाघिन से गांव में दहशत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Tigress attacks young man: तखतपुर क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम बांधा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जोगीपुर जंगल में करिल (बांस के अंकुर) काटने और पीहरी लेने गए 25 वर्षीय युवक पर बाघिन ने जानलेवा हमला कर दिया। गले पर गंभीर जख्म के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान धरम दास घृतलहरे, निवासी ग्राम पंचायत बांधा के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार धरम दास रोज की तरह जोगीपुर फॉरेस्ट के 98 आरएफ में बांस से निकलने वाले करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठी बाघिन ने अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बाघिन ने सीधे युवक की गर्दन को निशाना बनाया, जिससे नसें कट गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबसे बड़ा खतरा: शावक के साथ घूम रही है बाघिन

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत दोगुनी कर दी है, क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार हमला करने वाली बाघिन अपने शावक के साथ ही घटनास्थल के आसपास विचरण कर रही है।

शावक के साथ होने से बाघिन और ज्यादा आक्रामक है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है कि कोई भी जंगल की ओर न जाए।

पुलिस और वन विभाग मौके पर, अलर्ट जारी

घटना की सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

- वन विभाग बाघिन की लोकेशन ट्रेस कर रहा है

- क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और गश्त बढ़ाई गई है

- ग्रामीणों से अपील - किसी भी संदिग्ध वन्यजीव गतिविधि की तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें

फिलहाल पूरे तखतपुर-जोगीपुर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है।

FAQ: बाघिन ने किया हमला

सवाल 1. बिलासपुर में बाघिन का हमला कहां हुआ?

यह घटना तखतपुर क्षेत्र के जुनापारा चौकी के ग्राम बांधा के जोगीपुर जंगल के 98 RF में हुई, जहां करिल काटने गए युवक पर बाघिन ने हमला किया।

सवाल 2. युवक की मौत कैसे हुई?

25 वर्षीय धरम दास घृतलहरे पर बाघिन ने गर्दन पर हमला किया। गले पर गंभीर जख्म होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सवाल 3. इलाके में दहशत क्यों है?

क्योंकि हमला करने वाली बाघिन अपने शावक के साथ वहीं आसपास घूम रही है, जिससे वह ज्यादा आक्रामक है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन