बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : बिपरजॉय का छत्तीसगढ़ में असर या नहीं ! प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

CG Weather Update : बिपरजॉय का छत्तीसगढ़ में असर या नहीं ! प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लेकिन राजधानी रायपुर में सुबह से ही भीषण गर्मी और तेज धूप ने सभी को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की आशंका है। वहीं शाम में कई जगहों पर अंधड़ और बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मौसम में पिछले कुछ दिनों से कई बदलाव देखने को मिले हैं। तेज गर्मी और लू के साथ बारिश के भी हालात बन रहे हैं। जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती और बलौदाबाजार जिले में लू जैसे हालात बन सकते हैं। बुधवार दोपहर राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि रायपुर में हुई बारिश स्थानीय प्रभाव की वजह से हुई है। बिपरजॉय की वजह से मानसून के पहुंचने में और ज्यादा देरी हो सकती है।

बिपरजॉय का छत्तीसगढ़ में असर नहीं रहेगा
अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय का असर छत्तीसगढ़ में नहीं रहेगा। इसने सारी नमी समेट ली है। जानकारी के अनुसार ये तूफान आज गुजरात के कच्छ से टकराएगा। इतना ही नहीं बिपरजॉय के चलते गुजरात समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा गया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन