रायपुर। कांग्रेस पार्टी से नाराज चिंतामणि महाराज ने बीजेपी से अंबिकापुर से टिकट मांगी थी लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह राजेश अग्रवाल को टिकट दिया है। बता दें कि बीते दिनों चिंतामणि महाराज ने कहा था कि अगर उन्हें अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिकट मिले, तो वे बीजेपी में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं।

वहीं चिंतामणी ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देने को तैयार है। बता दें कि अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव विधायक हैं। उन्हें इस सीट से फिर उम्मीदवार बनाया गया है।

90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। सामरी और अंबिकापुर उन 70 सीटों में से हैं, जिन पर दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर 11 अपचारी नाबालिग फरार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।