लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को एक आंतकी संगठन बताया

रायपुर। भाजपा को येन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को घेरने का बड़ा मुद्दा मिल गया है। जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस में असंतोष पनप रहा है उसी मुद्दे को भाजपा ने हाथों हाथ उठा लिया है। कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला के पत्र पर पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस को आतंकी संगठन बताया है। अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल ने स्वीकार किया कि कांग्रेस में स्लीपर सेल है।

इसका मतलब है कि कांग्रेस एक आतंकी संगठन है, उस आतंकी संगठन से किसी को भी खतरा हो सकता है। इसलिए रामकुमार शुक्ला के बयान में कहीं भी अतिशयोक्ति नहीं है कोई भी स्लीपर सेल वाला उनकी हत्या कर सकता है। प्रशासन को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं आयकर विभाग के नोटिस को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन करने पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आयकर के नोटिस में क्या है? उन्होंने कब तक अमाउंट जमा करने कहा है ? उसे कांग्रेस नहीं बताती कांग्रेस अपने आप को विक्ट्रिम साबित करना चाहती है। कानूनी प्रक्रिया में आयकर की कार्रवाइयों का सामना करना चाहिए। विक्ट्रिम की तरह खुद को पेश नहीं करना चाहिए। अजय चंद्राकर ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

See also  कोविशील्ड की नई खेप पहुंची रायपुर, इस जिले में वैक्सीन खत्म होने की वजह से रोक दिया गया था टीकाकरण

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा पूर्व सीएम भूपेश ने पारिवारिक संस्थान की तरह सरकार चलाई। जिन कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं गया था वे तो बोलेंगे। कई लोग एक ही परिवार की आरती कर परेशान हैं, लोग मानसिक रूप से थक जाते हैं, पार्टी छोड़ने का यही कारण है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर