बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BJP ने प्रदेश महामंत्री, मंत्री व संभाग प्रभारी और कार्य समिति के सदस्य बनाये

BJP ने प्रदेश महामंत्री, मंत्री व संभाग प्रभारी और कार्य समिति के सदस्य बनाये
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पूर्व IAS, IFS सहित इन्हें दी जिम्मेदारी

रायपुर । लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री सहित संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की है। संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती और जगदीश रोहरा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

वहीं विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उसी तरह से सरगुजा संभाग के प्रभारी राजा पांडे, अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग प्रभारी और रजनीश कुमार सिंह को बस्तर संभाग प्रभारी बनाया गया है।

वहीं बीजेपी कार्य समिति के सदस्य बृजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, ठाकुर शशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण सिंह, ठाकुर गुरु, गुरु बाल दास साहब, राजीव पांडे, आरपीएस त्यागी,पद्म डॉ राधेश्याम बारले, एसडी बडगैय्या,ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा को बनाया गया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन