बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दिल्ली में नड्डा और मांडविया के घर में भाजपा की बैठक

दिल्ली में नड्डा और मांडविया के घर में भाजपा की बैठक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक से पहले बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा की पहले दौर की बैठक हुई । वहीं दूसरे दौर की बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के आवास पर बड़ी बैठक हुई ।

बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रति पक्ष नारायण चंदेल, नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आदि बैठक में मौजूद रहे।बैठक में क्या निर्णय हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया ।

बैठक में भाजपा ने बची हुई 69 सीटों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर ली है। हालांकि सूची कितने प्रत्याशियों की जारी होती है, अभी यह पार्टी के लिए रणनीतिक विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी के 3 अक्टूबर के जगदलपुर प्रवास के बाद ही लिस्ट जारी हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन