BJP MLA Put Up A chaupal In Biranpur - हिंसा पीड़ितों ने किस दर्द बयान, बीजेपी बोली दिलाएंगे न्याय
BJP MLA Put Up A chaupal In Biranpur - हिंसा पीड़ितों ने किस दर्द बयान, बीजेपी बोली दिलाएंगे न्याय

टीआरपी डेस्क

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज विधायक दल की टीम के साथ बेमेतरा पहुंचे वहां उन्होंने पिछले दिनों हुई बिरनपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त दिया कि हिंसा के अपराधियों को कड़ी सजा दिलाकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी BJP उनके साथ खड़ी है।

साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिरनपुर को छावनी बनाया गया और आतंकित किया जा रहा है। गांव के लोगों की बातें सुनकर आंख से आंसू आ जाते हैं आज ऐसी परिस्थिति यहां भूपेश बघेल की सरकार ने निर्मित कर दी है, ऐसी ओछी राजनीति पूरे देश में नहीं देखी गई।

साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच करते अधिकारियों को कहा कि पीड़ित परिवार की एक ही मांग है कि दोषियों को सजा मिले इसके लिए वे कब से प्रयास कर रहे हैं, अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए और बिरनपुर में शांति स्थापित होनी चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।