बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर अब भाजपा की नजर, देर रात नेताओं से शिवप्रकाश ने की चर्चा

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर अब भाजपा की नजर, देर रात नेताओं से शिवप्रकाश ने की चर्चा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश कल रात रायपुर पहुंचे। उन्होंने देर रात तक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय के साथ लोकसभा चुनावों के सिलसिले में संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इतना ही नहीं आज सुबह भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक ली। मिली जानकारी के अनुसार ठाकरे परिसर में उन्होंने मंत्रियों के साथ मोदी के मन की बात को भी देखा। जानकारी मिल रही है कि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश दोपहर विमान से रवाना हो रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन