BJP Retaliates On CM's Saffron Statement - बीजेपी बोली गुंडई कौन कर रहा है राज्य को कौन लूट रहा, सबको पता है
BJP Retaliates On CM's Saffron Statement - बीजेपी बोली गुंडई कौन कर रहा है राज्य को कौन लूट रहा, सबको पता है

विशेष संवादाता, रायपुर

BJP ने CM भूपेश बघेल के भगवा रंग और बजरंगियों पर की गई टिपण्णी पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि भूपेश बघेल के बयान ने स्पष्ट कर दिया कि वह हिंदुओं से कितनी घृणा करते हैं। बजरंगी गुंडे हैं एवं भगवा पहनने वाले वसूली बाज है।

यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मांग की है कि भूपेश बघेल अपने बयान पर माफी मांगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की बाइट…

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर की सभा में पथराव पर प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भी बयान जारी कर कांग्रेस को लताड़ा है।

ओपी चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति का प्रमाण है यह वारदात, कांग्रेस डर गई है। भ्रष्टाचारी कांग्रेस के खिलाफ छत्तीसगढ़ के लोगों की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी की बाइट …

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।