टीआरपी। BJP spokesperson alleges Congress : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए तीन माह का समय बढ़ाने की मांग किए जाने पर कहा है कि कांग्रेस के लोगों ने प्रदेश के अनेक विधानसभा क्षेत्रों में गलत ढंग से मतदाताओं के नाम जुड़वाए है।कांग्रेस के संरक्षण में कई मतदाताओं के दो-दो, तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों में नाम जोड़े गए हैं। इतना ही नहीं, एक ही विधानसभा क्षेत्र के दो-दो बूथ में कांग्रेस के लोगों ने नाम जुड़वाए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अब कांग्रेस एसआईआर की समयावधि बढ़ाने की मांग कर रही है तो बीजेपी चाहती है कि निश्चित रूप से मतदाता सूची का गहन परीक्षण और पूर्ण शुद्धिकरण हो। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की निरंतर जांच प्रक्रिया है और इससे वह मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करती है। इसके लिए चुनाव आयोग सभी दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराता है। उस समय तो कांग्रेस के लोग सब कुछ ठीक बताते हैं और बाद में फर्जी मतदाता, फर्जी मतदान और वोट चोरी का दुष्प्रचार करते हैं।

See also  चैंबर आफ कामर्स चुनाव: पैनलों ने झोंकी ताकत, रायपुर में शनिवार को वोटिंग

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग संविधान की किताबें तो खूब लहराते हैं लेकिन उसे पढ़ते नहीं है। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। वोट चोरी का आरोप भाजपा पर मढ़ा जा रहा है तो उसका जवाब भाजपा ही देगी। दरअसल वोट चोरी जैसी जुमलेबाजी करके कांग्रेस बीएलओ और अपने बीएलए पर अविश्वास करके सरकार और मतदाताओं को गलत ठहरा रही है। बीएलए तो कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के होते हैं और बीएलओ अगर गलत करते हैं तो बीएलए उस पर आपत्ति करते हैं। क्या कांग्रेस को अपने बीएलए पर भरोसा नहीं है?

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।