बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से माहौल बनाने में उतरी भाजपा

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से माहौल बनाने में उतरी भाजपा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांग्रेस के विवादित पोस्ट को प्रचारित करने का दिया जा रहा है टास्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं। वहीं भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। 2023 विधानसभा चुनाव सम्पन्न होते ही भाजपा के नेता अलर्ट हो गए हैं। सोशल मीडिया में पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं। वहीं टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।

recommended byअब विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिए है। राजनीतिक पार्टियों का इस समय सबसे ज्यादा फोकस लोकसभा से पहले छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर है। इन सबके बीच अपनी राजनीतिक नैया पार लगाने के लिए नेताओं ने भी अभी से हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं।

लोकसभा को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पोस्ट करने की कवायद भी तेज हो गई है। कांग्रेस के विवादित पोस्ट और घोटाले संबंधित पोस्ट प्रचारित करने का टास्क दिया जा रहा है। भाजपाई अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए जोरो शोरों से तैयारियों में लगे हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन