बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर का कल छत्तीसगढ़ आगमन, जिलों का करेंगे दौरा

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर का कल छत्तीसगढ़ आगमन, जिलों का करेंगे दौरा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर हफ्तेभर के दौरे पर सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके साथ नितिन नबीन भी रहेंगे। वे दुर्ग, महासमुंद के अलावा बस्तर के जिलों में जाएंगे, और प्रदेश की महिला कार्यसमिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे। दोनों नेता कोर ग्रुप की बैठक लेंगे जिसमें आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर संगठन प्रवास पर 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने माथुर के प्रवास कार्यक्रम की संभावित जानकारी देते हुए बताया कि वे 24 अप्रैल को रायपुर आएंगे। वे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक लेंगे। माथुर 25 अप्रैल को प्रातः विस्तारक प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देंगे। वे दोपहर 12 दुर्ग में शहर विधानसभा की बैठक लेंगे। माथुर अपरान्ह से शाम तक दुर्ग संभागीय बैठक में मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद कांकेर रवाना होंगे। 26 अप्रैल को सुबह माथुर कांकेर से जगदलपुर रवाना होंगे। दोपहर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। मंदिर दर्शन के उपरांत दोपहर से संध्या 5 तक वे बस्तर संभाग की संगठन बैठक लेंगे। इसके बाद जगदलपुर विधानसभा की संगठन बैठक में मार्गदर्शन देंगे। बैठक के बाद श्री माथुर चित्रकोट प्रस्थान करेंगे।

केदार कश्यप ने बताया 27 अप्रैल को दंतेवाड़ा प्रस्थान करेंगे, जहां मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजन अर्चन उपरांत विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले की संगठन बैठक में मार्गदर्शन देंगे। माथुर दंतेवाड़ा से जगदलपुर जाएंगे और चित्रकोट विधानसभा की संगठन बैठक लेंगे। 28 अप्रैल को कोंडागांव पहुंचेंगे तथा कोंडागांव जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात माथुर कांकेर में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में मार्गदर्शन देंगे। 29 अप्रैल को प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे। माथुर विधानसभा की बैठक लेने गए प्रमुख लोगों की बैठक भी लेंगे। माथुर 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला रायपुर से प्रस्थान कर मन की बात कार्यक्रम के लिए आरंग विधानसभा जाएंगे। वे रायपुर ग्रामीण जिला के भानसोज में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रात्रि में स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन