भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत और आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस की गलत नीतियों को लेकर बनाया जायेगा प्रारूप, नए प्रदेश प्रभारी ले रहे मेराथन बैठक

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रदेश भाजपा संगठन के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का बैठकों का सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के आला पदाधिकारियों से लेकर मझोले कार्यकर्त्ता तक से परिचय के बाद बीजेपी को फिर सत्ता में लाने की बातें हुईं। इसके लिए कार्य योजना और प्रारूप तैयार करने पर जोर दिया गया।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक शुरू होने से पूर्व मिडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नए प्रभारी ओम माथुर के सानिध्य में बीजेपी के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, प्रधान मंत्री आवास को लेकर आज बैठक आहूत की गई है। इन सभी को साथ लेकर कांग्रेस की रीती-निति के खिलाफ बड़ा मोर्चा बीजेपी चलाएगी।

भानुप्रतापपुर का पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। संगठन आगामी चुनाव के मद्देनज़र काम करेगा। कार्ययोजना और इसका प्रारूप भी बनाया जा रहा है। बैठक में श्री माथुर के साथ पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित थे। बैठक पूर्व भारत माता और बीजेपी के पितृ पुरुष की तस्वीर में माल्यार्पण किया गया।

See also  एक्सप्रेस-वे पर गरमाई सियासत, अब विधायक विकास ने यहां दर्ज कराई शिकायत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।