रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व मंत्री जयराम रमेश को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा जो बार-बार कहती रही आखिर उस बात को आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री ,प्रभारी महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने स्वीकार कर ही लिया कि धान खरीदी का 80 फ़ीसदी से ज्यादा पैसा केंद्र सरकार देती है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि केंद्र की एमएसपी अगर 2200 है तो हम केवल ₹600 दे रहे हैं 5 साल से चल रहे कांग्रेस के झूठ से पर्दा उठाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
जयराम रमेश जी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दोहराया कि कांग्रेस ने केवल किसानों को धोखे में रखा उनके साथ छल किया किसानों को धान खरीदी का भुगतान केंद्र सरकार करती रही लेकिन कांग्रेसी नेता अपने फोटो लगाते रहे आज कांग्रेस के ही पूर्व वर्ष मंत्री ने उन सारे फोटो पर कालिख पोत दी है जो झूठ की बुनियाद पर धान खरीदी का दंभ भर रहे थे यह पूर्णता है स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार ही धान खरीदी का 80 फीसदी लोग से ज्यादा भुगतान करती है।

See also  जनगणना 2026: अब घर बैठे भरें अपना विवरण, 30 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा मौका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।