बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लालू के बयान पर बीजेपी का वार! बीजेपी के बड़े नेताओं से लेकर युवा चेहरों ने बदला अपना X बायो, लिखा…

लालू के बयान पर बीजेपी का वार! बीजेपी के बड़े नेताओं से लेकर युवा चेहरों ने बदला अपना X बायो, लिखा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। बेटे तेजस्वी यादव की जन विश्वास रैली के दौरान लालू यादव का पीएम मोदी पर वार करना महंगा पढ़ते नजर आ रहा है। बता दें लालू ने कहा था कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। इस पर पीएम ने तेलंगाना के आदिलाबाद में आयोजित रैली में कहा, 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है।

लोकसभा चुनाव से पहले X पर बायो बदलना मास्टरस्ट्रोक हो सकता है साबित

वहीं आज सोमवार को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर युवा चेहरा और कैबिनेट मिनिस्टर अनुराग ठाकुर तक ने एक्स बायो बदल कर अपने नाम के आगे "मोदी का परिवार" लिख लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

बता दें कि मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में आदिलाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लालू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''देश का हर गरीब मोदी का परिवार है। मैं देशवासियों के सपने के लिए जी रहा हूं। मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं आपके लिए जी रहा हूं, जूझता रहूंगा। देश के सपने मेरा संकल्प है। मेरा पल पल देशवासियों को समर्पित है। देश का हर युवा मेरा परिवार है।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैंने एक सपना लेकर घर छोड़ा था। ये कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। जिनका कोई नहीं वो भी मोदी के हैं।''

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन