BJP's challenge - भानुप्रतापपुर उपचुनाव में होगी कांग्रेस की जमानत जप्त
BJP's challenge - भानुप्रतापपुर उपचुनाव में होगी कांग्रेस की जमानत जप्त

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग यहां 10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरु करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी जबकि नाम वापसी 21 नवंबर तक ले सकेंगे। 5 दिसंबर को मतदान होगा तथा 8 दिसंबर को मतणगना होगी। लेकिन इससे पूर्व ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी ने उपचुनाव में भानुप्रतापपुर से कांग्रेस की करारी हार और जमानत तक जब्त होने का दवा किया है।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां 10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी, नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी जबकि नाम वापसी 21 नवंबर तक ले सकेंगे। 5 दिसंबर को मतदान होगा तथा 8 दिसंबर को मतणगना होगी।

See also  BJP Mahila Hunkar Rally - स्मृति ख़ामोशी से आईं, बिलासपुर में भरीं हुंकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।