BJP

रायपुर। दिसंबर 2023 में प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी राजनितिक पार्टिया जोरो-सोरो से कर रही है। भाजपा के पास 2018 विधानसभा चुनाव में की गई गलतियों से सबक लेने का इस बार पूरा मौका हैं। भाजपा प्रदेश के बहुमत वाले विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष तौर नजरे बनाई हुई हैं।
बहरहाल भाजपा अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा 21 अगस्त को चुनावी बैठक करने जा रही हैं। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि चुनावी बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चुनावी रणनीति बनाएंगे और उन्हें चुनाव जितने का गुर देंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।