बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर भाजपा का शराब घोटाला कर रहा ट्रेंड, अब तक 8000 से अधिक हुए ट्वीट

सोशल मीडिया पर भाजपा का शराब घोटाला कर रहा ट्रेंड, अब तक 8000 से अधिक हुए ट्वीट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कांग्रेस द्वारा भाजपा के शराब घोटाले के खुलासे के बाद से सोशल मीडिया पर यह मामला गरम है। ट्विटर पर देश भर में ट्रेंड कर #भाजपा_का_शराब_घोटाला ट्रेंड कर रहा है। बता सें कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस की आक्रामक रणनीति का असर है कि अब तक इस हैशटैग पर 8000 से अधिक ट्वीट हो चुके हैं।

क्या है मामला

बता दें कि कांग्रेस ने आज प्रदेश में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान शराब घोटाले को लेकर प्रेस वार्ता ली। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार ने 4400 करोड़ का शराब घोटाला किया था। ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने नियम में बदलाव किए गए। 3 साल की CAG की रिपोर्ट में भी कई बातें सामने आई थी। शराब लाइसेंस की शर्तों को भी बदला गया। समुद्र राम सिंह को रमन सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर उसे लंबे समय तक नियुक्ति पर रखा, जिसके बाद EOW ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके साथ ही ED तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल और गणेशंकर मिश्रा के खिलाफ भी 4400 करोड़ के घोटाले की जांच की जाए।

कांग्रेस ने पूर्व रमन सरकार के साथ आम आदमी पार्टी को भी घेरते हुए कहा कि भाजपा ने भी अपने कार्यकाल में दशकों से चली आ रही आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया था, वैसे ही जैसे दिल्ली की आप सरकार ने किया है। दिल्ली की सरकार ने आबकारी नीति में परिवर्तन किया तो भाजपा ने आरोप लगाया कि घोटाला करने के उद्देश्य से शराब निर्माताओं को फायदा पहुंचाने के लिए यह नीति परिवर्तित की गई। वहां के उप मुख्यमंत्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, वे जेल में हैं। ऐसे ही नीति परिवर्तन के लिए रमन सिंह की तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन