बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नदी पार करते समय पलटी नाव : पांच लोग थे सवार, पानी में बहा लाखों का किराना सामान

नदी पार करते समय पलटी नाव : पांच लोग थे सवार, पानी में बहा लाखों का किराना सामान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के सुदूर अंचल बेचाघाट में शुक्रवार को कोटरी नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई। नाव में 5 लोग सवार थे। सभी ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन नाव में दैनिक उपयोग के लिए लेकर जा रहे सामान नाव पलटने से बह गया। इससे लाखों का नुकसान हो गया। मामला छोटेबैठिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण गांव में स्थित किराना दुकान के लिए बांदे से दैनिक उपयोग का सामान लेकर सितरम जा रहे थे। रास्ते में पढ़ने वाले बेचाघाट में स्थित कोटरी नदी पार करते वक्त बीच में जलस्तर बढ़ने के चलते नाव अनियंत्रित हो गई और नाव पलट गई। इससे नाव में सवार पांचों लोग नदी में कूद गए और अपनी जान बचाई। लोगों ने नाव से कूदकर अपनी जान जरूर बचा ली, लेकिन नाव में सवार व्यापारी द्वारा लदे लाखों के सामान नदी में बह गए। इससे व्यापारी को लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि, सभी ग्रामीण तैरकर नदी के दूसरे छोर पर पहुंचे और राहत की सांस ली।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन