गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

TRP ब्रेकिंगः प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर कल से खुलेंगे, सिर्फ एक तिहाई कर्मचारी ही आएंगे काम पर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर सोमवार यानी 4 मई से खुलेंगे। कार्यालय में क्लास वन के सभी अधिकारी कार्यालय आएंगे, लेकिन कर्मचारी केवल एक तिहाई की काम पर आएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा.कमलप्रीत सिंह ने सभी विभागों के भारसाधक सचिव, संभायुक्त, कलेक्टर एवं विभागाध्यक्ष के नाम जारी परिपत्र जारी कर दिया है। परिपत्र में कहा गया है कि सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन नियमों के दायरे में शुरू करने अनुमति दी जाती है।

यह आदेश सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों के अंतर्गत निगम मंडल आयोग अन्य प्रशासकीय इकाईयों पर लागू होगा।

रोस्टर सिस्टम के हिसाब से लगेगी ड्यूटी

आदेश के अनुसार अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई जायेगी। सभी शासकीय कार्यालय नियमित रूप से सैनिटाइज किए जाएंगे, वहीं बैठकों की संख्या न्यूनतम होगी और आवश्यक होने पर ही होगी।

राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसाधारण से मिलने जुलने की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश के साथ यह कहा गया है कि कार्यालय परिसर में उपयुक्त स्थल पर शिकायत पेटी रखी जाएं, जिसमें आगुंतक शिकायत डाल सकें। साथ ही अधिक से अधिक ऑनलाइन कार्य प्रणाली का उपयोग करने भी कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक कलेक्टर द्वारा पृथक आदेश के माध्यम से घोषित कन्टेमेंट जोन के भीतर स्थित शासकीय कार्यालय संचालित नहीं होंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन