बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Breaking : भटबेड़ा के जंगल में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

Breaking : भटबेड़ा के जंगल में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मामला ओर्छा थाना क्षेत्र का है। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी निखिल राखेचा ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर के ओर्छा थाना क्षेत्रान्तर्गत भटबेड़ा के जंगल में आज सुबह करीब 9 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को माओवादियों की प्लाटून नंबर 16 इनचार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमिटी का ओर्छा LOS कमांडर दीपक, ओर्छा LGS कमांडर रामलाल एसीएम और अन्य की उपस्थिति की सूचना मिली। इस पर ये कार्रवाई की गई है। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है।

बोर राइफल बरामद
जवानों ने नक्सली के शव के साथ एक 315 बोर राइफल बरामद किया है। मुठभेड़ में सुरक्षा बल को किसी भी प्रकार से हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं। मौके पर सर्चिंग डीआरजी और बस्तर फाइटर की कार्रवाई जारी है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन