रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 लाख की हेरोइन पकड़ाई है। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन मिली है। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल है। आरोपियों की उम्र 19 साल से लेकर 30 साल के बीच है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।