बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Breaking : PHQ में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Breaking : PHQ में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 14वीं बटालियन की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अनिल सिंह मूल रूप से दुर्ग के निवासी थे और पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर तीन पर तैनात थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।