रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल जो भारत में वांटेड है, उनको दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि भारत सरकार ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप सहित कई अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। अवैध और गैरकानूनी ऐप्स बताते हुए इसको बैन कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि 43 वर्षीय रवि उप्पल को पिछले हफ्ते उस देश में हिरासत में लिया गया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

बतादें कि रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है, उसे इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिल रही है कि उसे जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा। वहीं आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।