बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Breaking : डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 10 अन्य नक्सलियों ने भी डाले हथियार

Breaking : डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 10 अन्य नक्सलियों ने भी डाले हथियार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Breaking : नवा रायपुर में आज से शुरू हुए डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खूंखार नक्सली और झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड चैतू उर्फ़ श्याम ने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि झीरम घाटी हमले में 30 कांग्रेस नेताओं की जान गई थी। चैतू उर्फ़ श्याम के साथ 10 अन्य साथी नक्सलियों ने एसपी सलभ कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया।

इससे पहले आज ही भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन कमिटी की ओर से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के नाम पत्र जारी कर एक जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की घोषणा की है। साथ ही यह मांग की गई है कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोका जाए।

पत्र में कहा गया कि नए वर्ष की पहली तारीख को कमेटी के सभी साथी एक साथ सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। लेकिन इसके एक महीने पहले तीनों राज्यों की सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वे संयम बरतते हुए उक्त तारीख तक सुरक्षा बलों के अभियानों को पूरी तरह से रोक दें। जोन भर में कहीं भी गिरफ्तारी, मुठभेड़ ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को सुरक्षाबल अंजाम ना दें।

पत्र में आगे कहा गया कि महीनेभर के दौरान हम जोनभर में बिखरे हमारे तमाम साथियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे। सुरक्षा बलों के अभियान के जारी रहने से इसमें व्यवधान उत्पन्न होगा और फलस्वरूप प्रयास में तेजी नहीं ला पाएंगे। हम टुकड़ों-टुकड़ों में हथियार छोड़कर आने के बजाय एकसाथ या फिर कहे, एक बड़ी तादाद में सरकार के पुनर्वास योजना को स्वीकार करके मुख्यधारा में आना पसंद करेंगे।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन