रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में में आयकर विभाग ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने लोहे के कारोबार से जुड़े कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई सिलतरा और उरला स्थित फैक्ट्रियों में चल रही है।

खबर है एक कारोबारी जो सिलतरा स्थित इस्पात इंडिया के संचालक हैं और MS पाइप निर्माण का काम करते हैं, उनके प्रतिष्ठानों पर भी जांच जारी है। इसके अलावा अरविंद अग्रवाल सिग्नेचर होम्स, मैग्नेटो मॉल के पीछे आनंदम निवासी रवि बजाज के घर के साथ ओम स्पंज के ठिकानों पर भी रेड की खबर है

टीमें वित्तीय लेन-देन, स्टॉक और बही-खातों से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही हैं। शुरुआती सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जांच देर तक चल सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।