बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Breaking News, Issue Of Bastar Farmers Raised In Delhi -छग.से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने वित्त मंत्री से की पैरवी

Breaking News, Issue Of Bastar Farmers Raised In Delhi -छग.से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने वित्त मंत्री से की पैरवी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। सांसद राजीव शुक्ला ने वित्त सलाहकार समिति के सामने बस्तर के किसानों के समस्या की पैरवी की। उन्होंने समिति को एक रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि कोरोनाकाल में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हजारों किसानों को इस योजना से जुड़े नियमों की जानकारी नहीं थी। जिसके चलते उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करीब 7000 किसानों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने बस्तर के किसानों के समस्या को उठाया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना में हुई गड़बड़ी के बाद केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को दिए गए नोटिस का विरोध किया है। ये नोटिस करीब 7 हजार अपात्र किसानों को भेजा गया है। जिसमें उनके बैंक खातों में केंद्र के भेजे गए करोड़ों रुपए को केंद्र सरकार को वापस लौटने की बात कही है।

शुक्ला ने बताया कि इन आवेदनों को स्वीकृति भी मिल गई। जिसके बाद किसानों के बैंक खातों में कई किश्तों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किये गए। अब जब इन खातों की जांच की गई तो ये सभी किसान योजना के लिए अपात्र साबित हो गए। जिसके बाद केंद्रीय अधिकारियों ने इन पैसों की वसूली के लिए इन्हें नोटिस थमा दिया। सांसद शुक्ला ने वित्त मंत्री और समिति की अध्यक्ष निर्मला सीतारमण के सामने किसानों के इस मुद्दे को उठाया तो फिलहाल सीतारमण ने इस पर विस्तार से जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन