रायपुर। Breaking : बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने निरीक्षकों के तबादले और पोस्टिंग को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। हाल ही में तीजा पर्व के दिन ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिलाओं और परिवार वालों को परेशान करने के मामले में हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान को निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही रतनपुर थाने में स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया गया गया।

इन दोनों थानों के खाली होने के बाद सोमवार को एसएसपी ने नई पदस्थापन सूची जारी की। आदेश के अनुसार, रेंज साइबर थाना में पदस्थ निरीक्षक रविशंकर तिवारी को हिर्री थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, लंबे समय से लाइन में पदस्थ निरीक्षक रजनीश सिंह को रेंज साइबर थाना बिलासपुर भेजा गया है। इसके अलावा, रतनपुर थाने में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।