बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर महिला पटवारी निलंबित, पीड़ित ने वीडियो के साथ की थी शिकायत

रिश्वतखोर महिला पटवारी निलंबित, पीड़ित ने वीडियो के साथ की थी शिकायत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के पास राजस्व विभाग की पटवारी इन्द्रा मनोचा के विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण सामने आया। जिसमे प.ह.नं.50 तहसील व जिला दुर्ग में पदस्थ इस पटवारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो और वीडियो क्लिप शिकायतकर्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रथम दृष्टया में यह आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, वस्तुस्थिति का संज्ञान लिया और तुरंत दोषी पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

महिला पटवारी के खिलाफ यह कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने अन्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य को कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक करने की सलाह भी दी है। उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय कर्मचारी व प्रशासनिक अमला आमजन की सेवा के लिए है, इसलिए प्रत्येक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह आम नागरिकों को यह सेवा बिना किसी बाधा के मुहैया कराये और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करे।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन