बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

PCC चीफ पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, बोले- 2023 में बनेगी बीजेपी की सरकार

PCC चीफ पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, बोले- 2023 में बनेगी बीजेपी की सरकार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ महीने शेष है। जिसे लेकर सभी राजनेतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं पीसीसी अध्यक बनने के बाद दीपक बैज ने कल अपना पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बिच पीसीसी चीफ ने हुंकार भरी। अपने बयान में कहा कि हम सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लडेंगे, भाजपा में दम है तो प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़कर दिखाएं। उनके इस बयान पर प्रदेश में राजनीती गरमा गयी है। पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल के चेहरे को नकारा, प्रभारी कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। पहले वो ये तय कर लें। दीपक बैज को नए प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं। ये पहले छत्तीसगढ़ की बात करें फिर प्रधानमंत्री की बात करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के 18 घंटे काम करने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल से ये आराम कर रहे थे। अब ये लोग अपनी जेब भरने में लगे हैं। आने वाले 5 सालों में ये फिर आराम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोक कलाकारों से मुलाकात करने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोक कलाकार भूखे मर रहे हैं, उन्हें काम नहीं मिल रहा। किसी तरह का पेंशन नहीं मिल रहा है। जिनके पेट में अन्न का दाना नहीं, उनकी आग इन्हे भस्म करेगी।

केंद्रीय मंत्री मंडाविया के दौरे पर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। 2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेग। 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी।

बीजेपी के आरोप पत्र को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस भ्रष्टाचार, अन्याय, समेत अनेक मामलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, जनता के बीच साबित करेंगे।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन