बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आस्था एक्सप्रेस को बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों का स्वागत किया

आस्था एक्सप्रेस को बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों का स्वागत किया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रामलला के दर्शन के लिए पांच मार्च से हर सफ़्ताह ट्रेन जाएगी

रायपुर। गोंदिया से अयोध्या जा रही ट्रेन को रायपुर रेलवे स्टेशन में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई और यात्रियों का कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान कहा, ये आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रगतिकरण है। इसमें लोगों की ये आकांक्षा है कि रामलला के दर्शन करें।

इसके लिए मोदी जी ने व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने वादा किया था कि लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे। आने वाले पांच मार्च से हर सफ़्ताह ट्रेन रामलला के दर्शन के लिए जाएगी।

इस मौके पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सोई हुई है और अब पूरी तरह सो जाएगी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हिमांचल दौरे पर भी बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा, अब भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ में तो कोई काम नहीं है, इसलिए अब वो पर्यटन करेंगे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन