बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र बॉर्डर पर डेढ़ करोड़ की नगदी के साथ पकड़ाए पूर्व सांसद प्रदीप गांधी के भाई

महाराष्ट्र बॉर्डर पर डेढ़ करोड़ की नगदी के साथ पकड़ाए पूर्व सांसद प्रदीप गांधी के भाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप गांधी के भाई और उनके दो मित्र जो व्यापारी बताए जाते हैं को गोंदिया महाराष्ट्र की पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ की नगदी के साथ पकड़ा है। छग-महाराष्ट्र के बॉर्डर देवरी में पुलिस ने नाकेबंदी कर उनकी गाड़ी को रोककर चेक किया और उस गाड़ी से 1 करोड़ 43 लाख रुपए जप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई गोंदिया के एडिशनल एसपी अशोक बनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी है। पुलिस की जांच में पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप गांधी जो कि वर्तमान में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी हैं, के भाई कमल गांधी और उनके दो अन्य मित्र विनोद जैन एवं नेमचंद बघेल शामिल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में व्यापारियों ने धान खरीदी के लिए रकम लेकर नागपुर जाने की बात स्वीकारी है जिसके बाद से पुलिस व्यापारियों के बैंक खंगालने में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस मामले को आयकर विभाग को सौपने की तैयारी कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन