बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सलियों द्वारा लगाए IED के चपेट में आने से BSF जवान शहीद, दो दिनों के भीतर आया दूसरा मामला

नक्सलियों द्वारा लगाए IED के चपेट में आने से BSF जवान शहीद, दो दिनों के भीतर आया दूसरा मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सली जिलों में इन दिनों नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार तीन दिनों से नक्सलियों द्वारा लगाए जा रहे आईईडी की चपेट में आने जवान घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के शहीद होने की खबर ने छत्तीसगढ़ को हिला कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि जवान बीएसएफ के 47वीं बटालियन में तैनात था। जवान का नाम खिलेश्वर राय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महला के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जब जवान सर्चिंग में निकले थे, तभी आईईडी ब्लास्ट हुआ। वहीं, जवान को जब सिविल अस्पताल पखांजुर ले जाया जा रहा था तभी उसने दम तोड दिया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन