रायगढ़। बीएसएफ जवानों से भरी बस आज दोपहर करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में 17 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है।

इनमें से 13 जवानों को मामूली चोट आई है, वहीं जवान गंभीर बताए जा रहे हैं। उनको बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी का इलाज धर्मजयगढ़ अस्पताल में हो रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बस से लौट रहे थे। तभी जवानों की बस कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़ डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 17 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे।

वापसी के समय बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे करीब 8 जवानों को चोट आई हैं। जिसमें 2 जवानों को थोड़ी अधिक चोट आई है। शेष जवान मामूली रूप से घायल हुए। सभी का उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।